चलते ट्रक से टकराई रोडवेज बस
बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र की घटना

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

चलते ट्रक से टकराई रोडवेज बस
बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र की घटना
अजमेर । किशनगढ़ के बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र मे एक ट्रक के सामने अचानक गोवंश आने के कारण गोवंश को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने लगाए ब्रेक । जिससे पीछे आ रही रोडवेज बस ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई । रोडवेज बस में सवार यात्रियों में से लगभग एक दर्जन से अधिक यात्री दुर्घटना में घायल हो गए । घायलों को जीवीके एंबुलेंस की सहायता से किशनगढ़ के राजकीय यज्ञ नारायण अस्पताल में भर्ती करवाया गया ।
जिसमे से एक यात्री की हालत गम्भीर बताई जा रही ।
बांदरसिंदरी थाना पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुंची व घायलों को अस्पताल के लिए भिजवाया एवं दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से बांदरसिंदरी थाना लाकर खड़ा करवाया ।
सीओ ग्रामीण गोपाल सिंह भाटी भी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment