झडवासा मे बारिश से ढहा गया मकान
हादसा टला
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा ग्राम में बुधवार को क्षेत्र मे हो रही लगातार बारिश के कारण एक महिला का मकान ढह गया ।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र मे दिन रात झमाझम बारिश का दौर चल रहा है । लगातार बारिस के कारण झड़वासा निवासी 72 वर्षीय जिया कंवर पत्नी स्व.उगम सिंह का मकान ढह गया । जिससे छत की पट्टियां भी क्षतिग्रस्त हो गई और सारा मलबा रास्ते मे आ गिरा । गनीमत रही की मलबा आम रास्ते पर गिरने से कोई जनहानि नही हुई वरना बहुत बड़ा हादसा भी हो सकता था।