लोसल में जाना-मंगरासी गांव के पास भीषण सड़क हादसा
अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो गाड़ी, दो लोगों की मौत,चार लोग गंभीर घायल
अजमेर से आए और खाटूश्याम जी जीण माता दर्शन कर वापस लौट रहे थे अजमेर
अजमेर में एक पावर प्लांट में काम करते हैं सभी लोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । सीकर के लोसल में कोटपूतली कुचामन हाईवे पर जाना-मंगरासी गांव के पास रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अजमेर क्षेत्र से एक ही पावर प्लांट में काम करने वाले 6 दोस्त रविवार की छुट्टी होने के चलते बोलेरो गाड़ी लेकर खाटूश्याम जी और जीण माता दर्शन के लिए आए और दर्शन करने के बाद सभी वापस अजमेर की तरफ जा रहे थे कि कोटपूतली कुचामन हाईवे पर जाना- मंगरासी गांव के पास बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई, हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार 6 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से लोसल सीएचसी लाया गया, जहां पर 2 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और चार लोगों को गंभीर घायल अवस्था में सीकर रैफर कर दिया। लोसल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नागर पुत्र हरिराम उम्र 30 वर्ष तथा रामस्वरूप जांगिड़ पुत्र रामनिवास उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई। वही जय सिंह रावत पुत्र गणपत सिंह उम्र 28 वर्ष, प्रवीण रावत पुत्र उगम सिंह उम्र 30 वर्ष, गोपाल गुर्जर पुत्र रामलाल उम्र 35 वर्ष नसीराबाद, गोविंद वाल्मीकि पुत्र गिरधारी लाल उम्र 45 वर्ष अजमेर गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों के शवों को लोसल सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा साथ ही पुलिस मामले की भी जांच कर रही है।