सरकारी स्कूल में शिक्षक की खौफनाक करतूत,रोल नंबर गलत लिखने पर मासूम छात्र को बेहरमी से पीटा
मुकेश पोटर/दिव्यांग जगत
राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक शिक्षक की खौफनाक करतूत देखने को मिली।पूरा मामला बाड़मेर जिले के चौहटन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय है।शिक्षक गणपत पाटलिया ने प्राथमिक कक्षा के एक छात्र को बेरहमी से पीटा।घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के आदेश पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।शिक्षा मंत्री के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक,बाड़मेर कृष्ण सिंह और शिक्षक गणपत पटालिया को तत्काल निलंबित कर दिया गया।निलंबन अवधि में गणपत का मुख्यालय बाड़मेर रहेगा,जहां उन्हें प्रतिदिन उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।गौरतलब है कि शिक्षक गणपत ने स्कूल में पढ़ने वाले एक छात्र की इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी थी क्योंकि उसने अपना रोल नंबर गलत लिख दिया था।घटना की जानकारी एक स्थानीय निवासी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को ट्वीट कर दी,जिस पर शिक्षा मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए।