,,,,,,उपलब्धि
रामबास की स्कूल के एक छात्र का स्कॉलरशिप के लिए चयन , सम्मान किया
सोडावास 10 फरवरी ,पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत //अलवर
सोडावास के समीपवर्ती गांव बांस भीवाड़ा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र अक्षय मीणा पुत्र लीला राम मीणा का नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप में चयन होने पर छात्र का माला पहना प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । शाला के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण सैन की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ । शाला के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण सैन ने बताया कि विद्यालय कक्षा आठवीं के छात्र अक्षय कुमार ने 2021 में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप के लिए परीक्षा दी थी । जिसमें विद्यालय में इनका चयन हुआ है । जिसमें छात्र अक्षय मीणा राज्य स्तर पर 88 वा स्थान हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है । चयनित छात्र अक्षय मीणा को 4 साल में ₹48000 की स्कॉलरशिप छात्रवृति मिलेगी । इस मौके पर नवेन्द्र कुमार बीएलओ करनिकोट , नरेश सेन ,महेंद्र सिंह ,संदीप पीपली, सरजीत, शैतान सिंह ,लीलाराम, हेमसिंह , खुशीराम ,सुंडा राम मीणा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
सोडावास,,, फोटो,,cd,,, छात्र का सम्मान करते शाला परिवार व ग्रमीण