*अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगोड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा सम्मान किया
गुलाबपुरा/भीलवाड़ा
आदर्श विद्या मंदिर गुलाबपुरा में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य गणेश देवासी द्वारा प्रिंटर भेंट किया गया ।इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय गुर्जर गोड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाज सेवी सुधीर शर्मा का जन्मदिवस भी मनाया गया।
सुधीर शर्मा द्वारा ₹11000 की राशि विद्यालय विकास हेतु भेंट की गई।
इसी क्रम में पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चुंडावत ने विद्यालय को दो दरिया भी भेंट की। विद्यालय प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष किशोर राजपाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के प्रति समर्पण भाव की प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रबंध समिति के महावीर सोनी ,रामेश्वर दीप छापरवाल , अधिवक्ता पीयूष मेवाड़ा, कमल शर्मा, बनवारी लाल शर्मा व स्वयं सेवक उपस्थित थे । जिन्होंने गौ सेवार्थ 2100₹की राशि प्रदान की ।
विद्यालय की ओर से गुरु रामप्रसाद शर्मा ने आभार ज्ञापित किया ।
युवा बेरवा संगठन गुलाबपुरा द्वारा सुधीर शर्मा के जन्मदिन पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष नीरज टाटीवाल , जितेंद्र शर्मा बीजेपी पूर्व नगर उपाध्यक्ष, मोहन सुराणा, मंजूडाभी ,प्रहलाद जांगिड़ , अशोक टाटीवाल, कुलदीप बेरवा, किशन शेर, राहुल बेरवा, रवि, अन्य सदस्य उपस्थित रहे