नसीराबाद पेन्शनर समाज का सम्मान समारोह व स्मारिका दर्पण का विमोचन 31 को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान पेन्शनर समाज , उप शाखा नसीराबाद द्बारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 70 वर्षीय पेन्शनरो का सम्मान एवं प्रथम बार बनाई स्मारिका दर्पण का विमोचन कार्यक्रम 31 दिसम्बर , शनिवार को नसीराबाद के गांधी चोक के नजदीक स्थित रामचन्द्र जी की धर्मशाला मे आयोजित होने जा रहा है । पेन्शनर समाज नसीराबाद के अध्यक्ष गजानन्द शर्मा ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक नसीराबाद रामस्वरूप लाम्बा , अध्यक्षता कश्मीर सिह जिला अध्यक्ष , विशिष्ट अतिथि केके जोशी मण्डल अध्यक्ष श्री नगर , के सी टेलर मुख्य सरक्षक अजमेर , डा. विनायक गौड नसीराबाद, रोहिताश शर्मा जिला मन्त्री युवा सगंठन अजमेर , सुशील कुमार गदिया सदस्य वैरिफ बोर्ड नसीराबाद , डा. अनिल शर्मा राणावत हास्पिटल अजमेर , महेन्द्र डाबी प्रार्षद नसीराबाद , एडवोकेट सुखदेव चौधरी व वैभव तैला पूर्व भाजपा अध्यक्ष नसीराबाद होगे । कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से प्रारम्भ होगा ।