राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
होण्डा कार इण्डिया लिमिटेड राजस्थान का कैंपेस प्लेसमेंट 22 जून को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा में 22 जून को होण्डा कार इण्डिया लिमिटेड द्वारा कैम्पस प्लेसमेंट किया जाएगा।
संस्थान के उपनिदेशक नरेश शर्मा ने बताया कि इस कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में फिटर, वेल्डर, बॉडीशॉप रिपेयर, मशीनिस्ट, टर्नर, डीजल मैकेनिक व मोटर मैकेनिक व्यवसायों में आईटीआई पास अभ्यर्थियोंं का अपे्रटिंसशिप (फ्रेशर अभ्यर्थी) एवं फिक्सड टर्म (अनुभवी) के लिए चयन किया जाएगा। केम्पस में 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 (रनिंग बैच) के आईटीआई पास अभ्यार्थी भाग ले सकेगें। आयु सीमा 18-25 वर्ष है। अपेन्टिसशिप में वेतनमान 12250 रूपए प्रतिमाह एवं फिक्सड टर्म के लिए वेतनमान 24 हजार 250 रूपए प्रतिमाह अनुभव आधार पर देय होगा। संस्थान के आचार्य एस.बी. माथुर ने अधिक से अधिक संख्या में छात्रों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्कशीट, आईटीआई की मार्कशीट, फोटो, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र आदि मय 2 कॉपी फोटो स्टेट प्रति अपने साथ ले कर आने के लिए आव्हान किया है।