प्रांतीय वैष्णव ब्राह्मण समाज जयपुर का होली मिलन व फागोत्सव कार्यक्रम कल 12 को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज जयपुर का होली मिलन समारोह व फागोत्सव कार्यक्रम कल रविवार को प्रान्तीय वैष्णव ब्राह्मण समाज भवन मानसरोवर जयपुर पर आयोजित किया जा रहा है । प्रदेशाध्यक्ष महेश चन्द वैष्णव व महासचिव राजेश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि RAS श्री आनन्दी लाल वैष्णव व भामाशाह जे पी रामावत होगे । कार्यक्रम मे प्रान्तीय कार्यकारिणी , सरंक्षक गण व सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है । कार्यक्रम प्रातः 11.15 से प्रारम्भ होगा ।