राजपूत समाज का होली स्नेह मिलन समारोह नसीराबाद के डाक बगले मे मनाया
मुख्य अतिथि समाजसेवी भवंर सिह पलाडा रहे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद स्थित डाक बंगले मे रविवार को अजमेर जिले के समस्त राजपूत समाज के सरदारों द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह बड़ी धूम धाम से मनाया गया ।
कार्यक्रम मे राजपूत समाज के दबंग नेता एवं समाजसेवी भंवर सिंह पलाड़ा, होनहार सिंह केकड़ी प्रधान, सुरेंद्र सिंह मसूदा प्रधान, कृष्णा सिंह हुरड़ा प्रधान, शंकर सिंह पिपरोली सरवाड चैयरमेन, दिनेश सिंह राठौड़ किशनगढ़ चैयरमेन, महेन्द्र सिंह मझेवला जिला परिषद सदस्य, जितेंद सिंह नौसल जिला परिषद सदस्य, शंकर सिंह पिपरोली जिला परिषद सदस्य, महेन्द्र सिंह कड़ेल जय मल कोर्ट पुष्कर अध्यक्ष, महेन्द्र सिंह रलावता PCC सचिव, प्रभाकरण सिंह शक्तावत उप प्रधान सावर, महेंद्र सिंह ढोस जिला अध्यक्ष श्री राजपुत सभा अजमेर, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ उर्फ़ लाला बन्ना अजमेर सहित राजपूत समाज के सरदार उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम मे पहुंचने से पहले भंवर सिंह पलाड़ा का नसीराबाद मे जगह जगह जैन समाज, व्यापार संघ, सिंधी समाज, मुस्लिम समाज, छात्र संघठन , जीनगर समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया । वही राजपूत समाज का होली स्नेह मिलन समारोह नसीराबाद के डाक बंगले में भंवर सिंह पलाड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया । जिसमे नसीराबाद विधान सभा सहित किशनगढ़, मदुदा, केकड़ी विधान सभा के सेकड़ो राजपूत सरदार तथा जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया । कार्यक्रम मे राजपूत समाज में व्याप्त कुरीतियो, टिका प्रथा ,नशा मुक्त समाज के लिए शपथ ली गई की , कोई भी टिका नहीं लेंगे तथा ना ही नशे का सेवन करेंगे । इसके साथ ही सभी राजपूत समाज ने सकल्प लिया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में राजपूत समाज को दोनों ही पार्टिया अगर प्रतिनिधित्व नहीं देती है तो उनको सबक सिखाया जाए ।
इस मौके पर पूर्व सरपंच गोवर्धन सिंह राठौड़,
महावीर सिंह पंवार लवेरा, नरेंदर सिंह गॉड सनोद, करण सिंह राठौड़ जेठाना सहित मुख्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये ।
अंत में महावीर सिंह पंवार पूर्व सरपंच लवेरा ने सभी का धन्यवाद किया ।