- जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, गैस कम्पनी के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के दिए निर्देशमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर । जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था एवं पीएनजी आपूर्ति प्रणाली की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।बैठक में एचपीसीएल , बीपीसीएल एवं आईजीएल गैस कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपूर्ति… Read more: जिला कलेक्टर ने घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक, गैस कम्पनी के अधिकारियों को आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी के दिए निर्देश
- चैत्र नवरात्रि पर क्षेत्र के मन्दिरों में भक्तों की उमड़ रही है भीड़, बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में प्रतिदिन चौला बदलने के साथ हो रहा है फूलों से श्रृंगारमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। चैत्र नवरात्रि पर नसीराबाद क्षेत्र के मन्दिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणिया बालाजी धाम मन्दिर पर अखण्ड रामायण पाठ के साथ प्रतिदिन बालाजी महाराज का चोला बदलने के साथ फूलो से श्रृंगार किया जा रहा है, सांय को पुजारी… Read more: चैत्र नवरात्रि पर क्षेत्र के मन्दिरों में भक्तों की उमड़ रही है भीड़, बामणिया बालाजी धाम मन्दिर में प्रतिदिन चौला बदलने के साथ हो रहा है फूलों से श्रृंगार
- सावधान – गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया- राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनीमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर जयपुर । राजस्थान में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती मांग और संभावित कमी का फायदा उठाकर साइबर ठगों ने आमजन की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने इस संबंध में एक विशेष एडवाइजरी… Read more: सावधान – गैस किल्लत के नाम पर मंडरा रहा है साइबर ठगों का साया- राजस्थान पुलिस की बड़ी चेतावनी
- पुष्कर के परहुता पहाडी के शिखर पर स्थित मणि वैदिक शक्ति पीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लोट रहे पंडित व बटुको पर मधु मक्खियों ने किया हमला, हमले में 13 पंडित हुए घायल, दो घण्टे के रेस्क्यू करके सभी घायल पंडितों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचायामुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। पुष्कर के एक किमी. की परहुता पहाड़ी के शिखर पर स्थित मणि वेदिक शक्तिपीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लौट रहे पंडित व बटुकों पर मधु मक्खियों ने हमला कर दिया। हमलें में 14 पंडित जख्मी हो गए। वहीं पंडितों में अफरा-तफरी मच गई तथा सभी जान बचाने के लिए… Read more: पुष्कर के परहुता पहाडी के शिखर पर स्थित मणि वैदिक शक्ति पीठ के गर्भ गृह के दर्शन कर लोट रहे पंडित व बटुको पर मधु मक्खियों ने किया हमला, हमले में 13 पंडित हुए घायल, दो घण्टे के रेस्क्यू करके सभी घायल पंडितों को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया
- जयपुर के सारांश स्टूडियो में सजे राजस्थानी सुर, एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के गीत की रिकार्डिंग सम्पन्नमुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर अजमेर। राजस्थानी संगीत और फिल्मी दुनिया के रंगों से सजी एक खास रचनात्मक घड़ी उस समय देखने को मिली जब जयपुर स्थित सारांश स्टूडियो में एसआरके फिल्म प्रोडक्शन के नए राजस्थानी गीत की रिकॉर्डिंग उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुई। इस गीत का निर्माण बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित निर्देशक-निर्माता सुरेश… Read more: जयपुर के सारांश स्टूडियो में सजे राजस्थानी सुर, एस आर के फिल्म प्रोडक्शन के गीत की रिकार्डिंग सम्पन्न
अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण ( च. स. ) महासभा का हुआ होली स्नेह मिलन
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण ( च. स. ) महासभा अजमेर का होली स्नेह मिलन समारोह समाज के सुभाष नगर स्थित छात्रावास मे मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शिक्षा निधि के राष्ट्रीय संयोजक श्री श्यामसुन्दर जी वैष्णव हरिद्वार , अध्यक्षता श्री भेरूलाल अग्रावत किशनगढ़ , राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष उत्तम वैष्णव ताजपुरा , राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल स्वरूप पकंज भीलवाड़ा , समाजसेवी एवं भामाशाह रामस्वरूप जी ठेकेदार , विष्णु जी ठेकेदार , पूर्व मार्तण्ड सम्पादक हरनारायण जी , महासभा सरक्षंक रामनिवास जी वैष्णव अजमेर , छात्रावास अध्यक्ष सुभाष जी खोडा गणेश , ओम जी गुरूजी केकडी , महासचिव बिरदीचंद वैष्णव केकडी द्धारा भगवान विष्णु की तस्वीर पर माला व पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की । कार्यक्रम मे आये सभी समाज बन्धुओं का महासभा द्बारा माला व दुपट्टा पहना गुलाल से तिलक कर स्वागत किया गया । इसके पश्चात सभी ने सामुहिक फुलो से होली खेल एक दुसरे के गुलाल लगा स्नेह मिलन मनाया । कार्यक्रम मे आये समाज के प्रबुद्ध जनो ने होली के गीत , शायरियां गाकर कार्यक्रम मे उत्साह भर दिया । कार्यक्रम मे समाजसेवी व भामाशाह रामस्वरूप जी ठेकेदार व श्री मति चान्दा देवी जी , श्याम सुन्दर जी हरिद्वार व श्री मति कोशल्या देवी , पूर्व सरपंच कादेड़ा आशा राम जी , राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा उत्तम जी वैष्णव , बिरदीचंद जी केकडी , श्रवण जी वैष्णव जाखोलाई , मार्तण्ड सम्पादक श्री सत्यनारायण जी व उनकी धर्म पत्नी वीणा देवी जी , पूर्व शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश जी वैष्णव श्री नगर , गोपाल जी कादेडा , कैलाश जी केकडी , बजरंग जी साकरिया , गोपाल जी रणजीत पुरा , नवल जी कोटडी , पुष्पेन्द्र वैष्णव , कैलाश जी नान्दला , विनोद जी देरांठू , सुरेन्द्र वैष्णव देरांठू , राजेश देरांठू , धर्मराज जी लोहरवाड़ा , सीताराम जी , परमेश्वर जी अजमेर , अशोक जी गोविन्दगढ़ , प्रेम जी ब्यावर , पत्रकार रामकिशन जी गुलाबपुरा , मुकेश वैष्णव देरांठू , परमेश्वर जी केकडी , गणेश जी केकडी , अक्षय वैष्णव बारनी के साथ महावीर जी (कुम्हारीया) किशनगढ़ , अमर सरेरी , सत्यप्रकाश जी तबीजी , रामलाल जी वैष्णव लीडी , श्री किशन जी अजमेर , मिश्री लाल जी बांसेली , रामगोपाल जी बिडक्चावास , ब्रजमोहन जी गगवाना , रामवतार जी , दिनेश जी अजमेर , बनवारी जी अजमेर , ओम जी वैष्णव बदनौर , बालमुकुन्द जी भीलवाड़ा , अखिलेश वैष्णव भीलवाड़ा , विश्मभर जी किशनगढ़ , किशनगढ़ के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राधेश्याम जी वैष्णव , ओमप्रकाश जी फोजी , कैलाश जी वैष्णव बरल , ओमप्रकाश जी मोहनपुरा , मनोज वैष्णव टिलावत , जगदीश जी कुहाडा आदि उपस्थित थे ।
आयोजित कार्यक्रम मे महन्त भेरुलाल जी ने रामान्दाचार्य जयन्ती के साथ चारो सम्रंदाय की जयंती महासभा द्बारा मनवाने की बात कही । व महासभा के बारे जानकारी प्रदान की । कार्यक्रम मे राष्ट्रीय स्तर पर बन चुकी महासभा के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर चर्चा की गई । महासचिव बिरदीचंद वैष्णव ने शिक्षा निधि के आय व्यय का हिसाब समाज के सम्मुख रखा । कार्यक्रम की समापन के पश्चात स्नेह भोज हुआ । कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव बिरदीचंद वैष्णव केकडी ने किया ।