अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा का होली स्नेह मिलन हुआ आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण महासभा अजमेर का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को वैष्णव छात्रावास सुभाष नगर अजमेर में रखा गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव हरिद्वार ने बताया कि कार्यक्रम मे आये सभी समाज बन्धुओं ने होली के फाग भजनो पर नाचते , गुलाब व फुलो से होली खेलते हुए होली स्नेह मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम मे जिले के कई समाज बंधुओं , महासभा शिक्षा निधि, युवा महासभा अजमेर एवं वैष्णव छात्रावास सुभाष नगर समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे । होली स्नेह कार्यक्रम मे श्यामसुन्दर वैष्णव हरिद्वार , सुभाष वैष्णव खोडा गणेश , विष्णु वैष्णव ठेकेदार , सत्यनारायण वैष्णव सम्पादक , श्री किशन वैष्णव , हरनारायण वैष्णव , रामगोपाल वैष्णव , रामलाल वैष्णव लीडी , बनवारी वैष्णव , अमरचन्द वैष्णव , सत्यप्रकाश वैष्णव , ब्रजमोहन वैष्णव , राधेश्याम वैष्णव किशनगढ़ , ओम वैष्णव व महिला समिति से कोशल्या देवी , मन्जू देवी , इन्दा देवी वैष्णव सहित छात्रावास के सदस्य गण उपस्थित थे ।