राजपुरोहितो समाज कि ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा
दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया*राजपुरोहित समाज के आराध्य देव भगवान श्री खेतेश्वर की 110 वी जयंती पर समाज द्वारा बाड़मेर शहर के मुख्य मार्गों पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया इस दौरान बाड़मेर व जैसलमेर जिले के सभी गांव से प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा शोभा यात्रा के दौरान बाड़मेर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों राजनीतिक दलों स्वयंसेवी संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया तथा इस दौरान शोभा यात्रा राजपुरोहित न्याति न्यौरे से रवाना होकर जिला कलेक्टर कार्यालय से विवेकानंद सर्किल होते हुए विश्वकर्मा सर्किल वहां से तन सिंह सर्किल वहां से गांधी चौक मुख्य स्टेशन रोड होते हुए गडरा चौराहा चौहटन चौराया सिणधरी चौराया एवं कॉलेज रोड होते हुए पुन्हा राजपुरोहित समाज नातिन ओरे में संपन्न हुई
शोभा यात्रा की मुख्य विशेषता यह रही कि सभी संगठनों के साथ साथ मुस्लिम समाज द्वारा भी भव्य ऐतिहासिक स्वागत किया गया तथा अनुशासन एवं व्यवस्था पूर्ण तरीके से शांतिपूर्वक संपन्न हुई तथा इस इस रैली में बाड़मेर जैसलमेर दोनों जिलों के सभी गांवों के राजपुरोहित बंधुओं ने भाग लिया
राजपुरोहित समाज ने सभी संगठनों सभी मौजिज बाड़मेर के प्रबुद्ध जनों, स्वयंसेवी संगठनों
एवं रैली में सहयोग देने पर जिला प्रशासन का भी आभार जताया है