बालेर ग्राम के उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर के द्वारा हिंदू नव वर्ष समारोह का आयोजन किया गया।

बालेर ग्राम के उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर के द्वारा हिंदू नव वर्ष समारोह का आयोजन किया गया।
राकेश अग्रवाल संवाददाता

सवाई माधोपुर उपखंड खंडार के उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर बालेर में नव वर्ष के उपलक्ष्य में आज विद्यालय से मुख्य बाजार होती हुई भैया बहनों द्वारा ध्वज पताका हाथ में लेकर नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए विशाल रैली का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने नववर्ष का महत्व पर प्रकाश डालते हुए भैया बहनों को संबोधन किया । जिसमें भैया बहनों के साथ सभी आचार्य आचार्या एवं विद्यालय प्रबंध समिति के संरक्षक नरेंद्र कुमार जी द्विवेदी, अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा व्यवस्थापक हनुमान प्रसाद गोयल सदस्य राम बाबू शर्मा बद्रीलाल रेवारी एवं प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा आचार्य विजेंद्र कुमार शर्मा दीपक बेरवा बलवीर प्रजापत आदि उपस्थित रहे।सत्यनारायण गुप्ता डीलर की दुकान के सामने नववर्ष की रंगोली बनाई गई सभी भैया बहनों को अभिभावक महेश गुप्ता एवं गिर्राज साहू द्वारा नारंगी का प्रसाद एवं सत्यनारायण गुप्ता डीलर के द्वारा लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया ।
सभी ने नव वर्ष एवं वंदे मातरम के नारे लगाकर उत्साहित होकर नव वर्ष मनाया गया।
अंत में रैली वापस विद्यालय पहुंची एवं समापन समारोह सम्पन्न हुआ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment