देरांठू बाईपास से नसीराबाद मार्ग को हाईवे विभाग ने किया बन्द
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के राष्ट्रीय राजमार्ग 79 के देरांठू चौराहे पर नसीराबाद आने जाने के मार्ग को हाईवे आथोरिटी विभाग ने वापस रविवार को बन्द कर दिया । पूर्व मे रास्ता बन्द होते देख ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए बाईपास पर टेन्ट लगातार अनिश्चित धरना प्रदर्शन चालू कर दिया था । जिस पर ग्रामीणों ने प्रशासन व हाईवे आथोरिटी विभाग से हाईवे के पास अन्डरपास बनाने या वेकेल्पिक मार्ग रखने की मांग रखी थी । धरने मे देरांठू व महावीर कालोनी के ग्रामीण बैठ थे ।
सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ व पूर्व सरपंच शैतान माली के साथ ग्रामीण हाईवे आथोरिटी विभाग के हाईवे पर बने कार्यालय पर जाकर राजपाल सिह से मिलकर रास्ता बन्द नही करने की मांग रखी थी । जिस पर राजपाल सिह ने अपने उच्च अधिकारियों से बात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया । व शुक्रवार को उपखण्ड अधिकारी व विभाग के अधिकारियों से वार्ता करने की कह कर रास्ता खोल दिया था । शुक्रवार को हाईवे के उच्च अधिकारियों के साथ उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे । जहां सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , पूर्व सरपंच शैतान माली के साथ ग्रामीणों से रुबरु होकर वस्तु स्थिति देखा था व ग्रामीणो को आश्वासन दिया था । लेकिन हाईवे विभाग ने रविवार को वापस रोड पर सिमिन्ट की दिवार बना रोड को बन्द कर दिया । अब ग्रामीणो को लम्बा रास्ता तह कर राताखेडा के पास बनाई हाईवे की पुलिया के नीचे से होकर आना जाना पडेगा । साथ ही इस रोड पर बनाये सर्विस रोड से कोटा जाने वाले सभी वाहन भी इस रोड से निकलेंगे । जिससे दुर्घटना का भी अन्देशा ज्यादा रहेगा । व साथ ही सर्विस रोड पर टेलर मिस्त्रियों द्बारा भी टेलर खडे करा काम करने से आये दिन ट्राफिक जाम की स्थितिया उत्पन्न होगी व सर्विस रोड की चोडाई कम होने से आये दिन दुर्घटनाये भी होने से इन्कार नही किया जा सकता ।