ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत,एक की मौके पर मौत

ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत,एक की मौके पर मौत

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। नेशनल हाईवे संख्या 458 पर एक पिकअप गाड़ी व ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर निम्बी जोधा पुलिस चोकी प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। वहीं मृतक का शव जायल के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप पर डीजे कसा हुआ था। जो मामडोदा से एक शादी समारोह में भाग लेकर अड़सिगा जा रहा था। इस दौरान तीतरी गांव के पास एक ट्रक वह पिकअप में जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में पिकअप चालक लोड़राम ( 40 ) पुत्र झुमरमल मेघवाल की मौके पर मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक नरेश कुमार पुत्र बलवीर निवासी हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नागौर अस्पताल भर्ती करवाया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद निम्बी जोधा चौकी प्रभारी रामस्वरूप विश्नोई, प्रमोद मीणा, धर्माराम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां पर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हाइवे से हटाया गया।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment