लवेरा मे पेयजल आपूर्ति सही नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष

लवेरा मे पेयजल आपूर्ति सही नहीं होने से ग्रामीणों में भारी रोष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत लवेरा में पिछले दो वर्षो से पीने के पानी की किल्लत से ग्रामीण जूझ रहे है । जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है । ग्राम लवेरा निवासी एडवोकेट शिवजी राम गुर्जर ने बताया की जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता , सहायक अभियंता एवं ठेकेदार व लाइन मेन की घोर उदासीनता एवं लापहरवाही की वजह से पीने की पानी की समस्या से लगभग 250 घरो में पानी नहीं पहुंच पा रहा है । ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संपर्क पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद जलदाय विभाग ने ग्रामीणों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया । ग्रामीणों का कहना है कि जल्द ही हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलदाय विभाग मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पडेगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment