राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नसीराबाद मे मनाये जा रहे आरोग्य सप्ताह का हुआ समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नसीराबाद में 17 अक्टूबर से मनाये जा रहे आरोग्य सप्ताह का समापन 23 अक्टूम्बर को धवंतरी त्रयोदशी पर भगवान धनंतरी की पूजा के साथ समापन हुआ।चिकित्सालय प्रभारी डाक्टर नीता शर्मा ने बताया कि भगवान धनवंतरी आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक माने जाते हैं।धनवंतरी त्रयोदशी को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाता है।इस दिन सभी के आरोग्य की मंगल कामना की जाती है।