गुलाबपुरा के ग्राम कानियां मे लगा स्वास्थ्य शिविर

गुलाबपुरा के ग्राम कानियां मे लगा स्वास्थ्य शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । गुलाबपुरा के निकटवर्ती ग्राम कानियां में शुक्रवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया । एसडीएम विकास मोहन सिंह भाटी ने शिविर में पहुँच कर शिविर का निरीक्षण किया । यह शिविर कानियां ग्राम पंचायत के
राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में लगाया गया । इस आयोजित मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ
ग्राम के सरपंच देवेंद्र सिंह राठौड़, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी भागीरथ मीणा ने फीता काटकर किया । इस अवसर पर वार्ड पंच दुर्गा लाल प्रजापत एवं समस्त वार्ड पंच एवं ग्राम विकास अधिकारी प्रभु लाल, कनिष्ठ सहायक अमीनुद्दीन, पंचायत सहायक व ग्रामीण जन आदि मौजूद थे । शिविर का उपखंड अधिकारी विकास मोहन सिंह भाटी ने भी पहुँच कर निरिक्षण किया व ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए गए । शिविर मे डॉ भागीरथ मीणा ने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत विशेषज्ञ सेवाओं में फिजीशियन, शिशु रोग, स्त्री रोग, दंत रोग ,नेत्र रोग, आयुष चिकित्सकों की टीम उपस्थित रहकर 48 तरह की खून की जांच, टीबी, लीवर संबंधी, पेट संबंधी, गुर्दा ,मलेरिया, ईसीजी, कॉमन कैंसर ,प्रसव पूर्व जांच ,आंखों की जांच, सिलिकोसिस कोविड-19 टीकाकरण सहित कुष्ठ रोग की जांच कर आवश्यक उपचार हेतु दवाइयां देकर आमजन को चिकित्सा सेवा का लाभ दिया जा रहा है जानकारी दी ।
शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ मंजू खन्ना, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. नदीम अहमद, फिजिशियन डॉ. जी एल गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.डी.डी. गुप्ता ,नेत्र रोग विशेषज्ञ विनोद सागर सीनियर सुपरवाइजर चंद्रेश चौधरी स्टाफ नर्स मीनाक्षी शर्मा अनवर हुसैन एवं आरबीएसके विभाग डॉ प्रवीण शेख , डॉ रमेश सबल , लैब टेक्नीशियन मोहनलाल प्रजापत , लालचंद एनसीडी सेल के काउंसलर सांवर लाल पुरोहित , तारा जाट , एएनएम जसोदा नरूका , आरबीएसके के वाहन चालक ओम प्रकाश माली , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , आशा सहयोगिनी सहित चिकित्सा विभाग की टीम ने सेवाएं प्रदान की ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment