अजमेर के श्री नगर थाने मे तैनात हेड कांस्टेबल को 5 हजार की रिश्वत लेते एसीबी टीम रंगे हाथो किया गिरफ्तार

अजमेर के श्री नगर थाने मे तैनात हेड कांस्टेबल को 5 हजार की रिश्वत लेते एसीबी टीम रंगे हाथो किया गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर एसीबी टीम ने बुधवार को श्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल को 5 हजार की रिश्वत राशि लेते हुऐ रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता को उसके विरुद्ध दर्ज परिवाद में बंद करने की धमकी देकर 10 हजार की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। आरोपी ने पूर्व में ही शिकायतकर्ता से 7 हजार भी ले लिए थे। एसीबी टीम ने गिरफ्तार किए गए हेड कांस्टेबल के आवास एवं अन्य ठिकानों पर भी तलाशी अभियान शुरू कर रही है। अजमेर एसीबी के उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह ने बताया कि एसीबी अजमेर इकाई को शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरुद्ध परिवाद में धारा 151 में बंद करने की धमकी देकर श्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह के द्वारा 10 हजार की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी अजमेर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया।
एसीबी टीम के द्वारा बुधवार को ट्रेप की कार्रवाई करते हुए श्रीनगर थाने के हेड कांस्टेबल जयपाल सिंह को शिकायतकर्ता से 5 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी ने बताया कि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता से पूर्व ही 5 हजार रिश्वत के रूप में और शिकायत के सत्यापन के दौरान भी 2 हजार रिश्वत राशि के रूप में प्राप्त कर लिए थे।
आवास व अन्य ठिकानों पर तलाशी
अजमेर एसीबी ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों पर तलाशी की जा रही है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment