बूंद बूंद बचानी है, जन जन को बताना है : पीएचडी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के हर घर जल-जल जीवन मिशन के तहत ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता पेयजल एवं पोषण समिति के तत्वावधान में सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रक्षिक्षण रखा गया।
उक्त प्रक्षिक्षण में कन्सलडेंट एचआरडी रीता चतुर्वेदी ने बताया की “बिन पानी सब सुन” पानी के बिना हमारा जीवन बेकार है यह हमारे शरीर की पहली जरूरत है मगर देखा यह जाता है की जीवन मे जीतना पानी हमारे उपयोग आता है । उससे ज्यादा पानी हमारी असावधानी या लापरवाही के कारण व्यर्थ जा रहा है । जिसका खामियाजा हमे बाद में भुगतना पड़ सकता है।
उदाहरण देकर बताया की अभी चेन्नई में भूजल स्तर खत्म सा हो गया है । जहां पानी पम्प लगाकर राशनिंग व्यवस्था के रूप में 10 लीटर प्रति व्यक्ति दिया जाता है । ऐसे ही पाली जिले में जवाई बांध से पानी की आपूर्ति होती है । मगर आवक नही होने से अभी जोधपुर से रेल द्वारा पानी मंगाया जा रहा है यह स्थिति हमारे साथ भी हो सकती है । अगर सावधान नही हुए और पानी की एक एक बूंद को नही बचाया तो पानी के तरस जावोगे । और बताया की सामने बारिश का मौसम आ रहा है हमें पहली बारिश छोड़कर बाकी बारिश के पानी की एक एक बूंद बचानी है । घरों में टांके बनाकर पानी का संग्रह करना है । व्यर्थ पानी नही बहाना है यह तरीका खुद भी अपनाना है ओर पूरे समाज को भी इसी वर्षा जल संग्रह के बारे में बताना है।
सरपंच भँवर सिंह गौड ने भी उपस्थित सभी से अपील की पानी की मितव्यवता जरूरी है । हमारे घरों में टांके बनाकर बारिश का पानी बचना है ताकी भविष्य हमे इसका मोहताज ना होना पड़े।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी योगेश पांडे, सहायक सुनीता चौधरी, कालू भड़क, दिनेश वैष्णव, सांवर लाल, अलका, सुमन, ऋतु, ग्राम साथिन तारा देवी, कांता टेलर, मधु सेन, चन्द्रकान्ता जांगिड़, सीमा व सागर कंवर आदि उपस्थित थे।