अच्छा जीवन जीना है और योग को अपनाना है प्रधान संतोष बलवान यादव
दिव्यांग जगत पंडित पवन भारद्वाज
नीमराणा आज पंचायत समिति नीमराणा कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव के नेतृत्व में
योग शिविर का आयोजन किया गया । सैकड़ों की संख्या में जनसमूह ने सामूहिक रूप से योग किया । इस अवसर पर पूर्व प्रधान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य बनाकर स्वस्थ शरीर, एकाग्र मन और शांत चित्त देता है। वर्तमान में योग के लाभ और अवश्यकता से पूरा विश्व परिचित है। वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में मानव-जीवन में योग की महत्ता बताते हुए, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का सुझाव दिया था। वर्ष 2015 से निरंतर हर वर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
योग, मात्र एक व्यायाम की प्रक्रिया नहीं है, ये एक जीवनशैली है जो मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य सुनिश्चित कर जागरूकता विकसित करता है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दुनिया को ‘लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ का मंत्र दिया और विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून को लाइफ – लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट की शुरुआत की। जीवनशैली में बदलाव लाने के लिए बड़े कदम उठाने की अवश्यकता नहीं होती, हर रोज़ उठाए गए छोटे-छोटे कदम मिलकर एक बड़ा बदलाव लाते हैं। योग हमें संतुलित जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। संतुलन ही जीवन का आधार है। इस संतुलन को बनाने के लिए हमें अपनी मानसिकता में बदलाव लाने की अवश्यकता है। उपभोग केन्द्रित सोच को त्याग आवश्यकता केन्द्रित मानसिकता को अपनाना होगा। योग को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर हम बेहतर और जागरूक जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 2022 का विषय “मानवता के लिए योग” है। इसके अंतर्गत योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पंचायत समिति नीमराणा कार्यालय पर योग पखवाड़ा की शुरुआत की है। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान संतोष बलवान सिंह यादव राजेश कुमार पवार कार्यवाहक विकास अधिकारी कैलाश चंद जांगिड़ सहायक प्रशासनिक अधिकारी अभय सिंह यादव सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र चौधरी कनिष्ठ तकनीकी सहायक लीला राम जाट कनिष्ठ सहायक राजपाल सिंह कनिष्ठ सहायक रतीराम कनिष्ठ तकनीकी सहायक सुमन कुमारी कनिष्ठ सहायक भाजपा जिला संगठन प्रभारी मनीष पारीक जिला उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी पतंजलि योग समिति तहसील प्रभारी योगाचार्य विद्यारत्न शास्त्री आईटी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज मुकेश शर्मा अनिल शर्मा भीम सोनी जय हिंद सोनी संयोगिता ममता निशू गुप्ता हरीश कुमार उपसरपंच योगेंद्र चौहान समस्त पंचायत समिति नीमराणा के कर्मचारी राजीव गांधी सेवा केंद्र के मनरेगा में कार्यरत कर्मचारी पीएचडी कार्यालय से श्री सुभाष चंद्र
एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।