हर हर महादेव सेवा समिति रोहतक ने अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में अनाथ प्यारों के लिए दी राशन सामग्री

हर हर महादेव सेवा समिति रोहतक ने अनाथ आश्रम गोगामेड़ी में अनाथ प्यारों के लिए दी राशन सामग्री

भादरा, 18 अगस्त (नियामत जमाला ): गोगा पीर सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अपना घर अनाथ आश्रम गोगामेड़ी बागड़ धाम में नर सेवा नारायण सेवा की भावना से आज हर हर महादेव सेवा समिति रोहतक से बाबा गुरू गोरख नाथ व बाबा जाहर वीर गोगा जी के भक्त जनों ने अनाथ आश्रम में रहने वाले प्रभु प्यारों के लिए 50 किलो आटा,80 किलो मेदा,50 किलो चीनी,25 किलो सुजी,5 किलो चावल,25 किलो नमक व अन्य मसाला सामग्री देकर सहयोग किया। आश्रम संचालक सतपाल बरोड़ ने इनका आभार प्रकट किया और हर हर महादेव सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मोहर सिंह भाटी,धानका समाज युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद कुमार खन्ना, गिरधारी,वीर सिंह जाखड़ ,मोहन लाल व बंटी खन्ना आदि भी मौजूद थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment