मंगलभावना समारोह – तेयूप चलथान

मंगलभावना समारोह – तेयूप चलथान

आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि श्री सुब्रत कुमार जी स्वामी आदि ठाणा 3 का 21 दिनो के मंगल पावन प्रवास की अंतिम रात्रि पर तेरापंथ सभा चलथान द्वारा तेरापंथ भवन चलथान में रात्रि 8:30 बजे मंगल भावना समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे तेरापंथ सभा ,तेरापंथ महिला मंडल ,तेरापंथ युवक परिषद की सहभागिता रही । महिला मंडल की बहनों द्वारा मंगलाचरण के द्वारा मंगलभावन समारोह की शुरुआत की गई । तेरापंथ सभा वरिष्ठ श्रावक श्री तेजमल नौलखा ने मुनिश्री के पावन प्रवास में हुई कोई भी अविनय असाधना के लिए बारंबार खमत खामना प्रेषित की । तेयूप अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने मुनिश्री के विहार एवम आगे के प्रवास के प्रति मंगलकामना की । मंगलभावना समारोह में तेयूप परामर्शक श्री राजेश सिंघवी ,ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका बाली खाब्या ,महिला मंडल अध्यक्षा मीना नौलखा ,अणुव्रत समिति अध्यक्षा लीना चोरड़िया, वंदन दुगड़ ,हेनिल दक ने प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का सफल संचालन सभा मंत्री श्री सुरेशचंद्र पितलिया ने किया । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी

Author: admin

Comments (0)
Add Comment