भटियाणी मे हुई ओलावृष्टि तो अन्य ग्रामीण क्षेत्रों मे बारिस ने किसानों को रुलाया

ओलावृष्टि व बारिश से फसलें हुई बर्बाद

भटियाणी मे हुई ओलावृष्टि तो अन्य ग्रामीण क्षेत्रों मे बारिस ने किसानों को रुलाया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के ग्रामीण क्षेत्र भटियाणी मे सोमवार को हुई ओलावृष्टि से खैतो मे खडी फसले तबाह हो गई । वही देरांठु , लोहरवाड़ा , हनुवंतिया , जसवन्तपुरा व सनोद मे हुई तेज बारिश से खेतो मे कट कर पडी गेहूँ , चने की फसलें पानी मे डूबने से खराब हो गई । क्षेत्र मे लगातार हो रही बारिश ने किसानों की दिन रात एक कर तैयार हुई फसलों को बर्बाद कर दिया । किसान पानी मे डुबी फसलों को देखकर खून के आंसू बहा रहा है । वही भटियाणी मे हुई ओलावृष्टि से खेतो मे खडी फसलों के टूटने से हुए नुकसान को देखकर पीडित किसान सिर पकडकर बैठ गए । ग्रामीण क्षेत्रों मे हुए नुकसान पर भटियाणी सरपंच कोशल्या देवी तैला , लोहरवाड़ा के पूर्व सरपंच गोरधन सिह राठौड़ , देरांठु सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ ने बारिश व ओलो से बर्बाद हुई फसलों का निरीक्षण करा कर इसका मुआवजा पीडित किसानों को दिलाने की मांग जिला कलेक्टर अजमेर , उपखण्ड अधिकारी व तहसीलदार नसीराबाद से की है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment