नसीराबाद मे गुर्जर समाज ने बाबू मेहरा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए सीटी थाने मे ऐडिशनल एस पी को दिया ज्ञापन

नसीराबाद मे गुर्जर समाज ने बाबू मेहरा के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए सीटी थाने मे ऐडिशनल एस पी को दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के मिशन कम्पाउंड परिसर मे स्थित लांरेन्स एंड मेयो पब्लिक स्कूल के भवन मालिक व स्कूल संचालन के बीच चल रहे आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार को मिशन कम्पाउंड परिसर मे हुऐ दो गुटों मे झगडे पर बढा विवाद अब थमने का नाम नही ले रहा है । आपसी विवाद मे दोनो पक्षो ने एक दुसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराये । वही बाबू मेहरा गुट द्वारा अशोक गुर्जर व अन्य के खिलाफ कराये झूठे मुकदमे के खिलाफ रविवार को पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर के सानिध्य मे डाक बगले मे गुर्जर समाज के लोग इकट्ठे हुऐ । जहां सभी ने मेहरा समाज के बाबू मेहरा व उसके परिवार द्वारा अवैध ठेके चलाने , जुऐ सटटे चलाने , गरीबों के मकानों पर अवैध कब्जे कर उन्हे परेशान करने की आवाज़ उठाई । व अशोक गुर्जर पर कराये झुठे मुकदमे के खिलाफ पुलिस प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग उठाई । जिस पर सभी इकट्ठे होकर नसीराबाद सीटी थाना पहुंचे जहाँ पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर के सानिध्य मे ऐडिशनल एस पी अजमेर व नसीराबाद डिप्टी पूनम भरगड को ज्ञापन सौंपकर बाबू मेहरा व उसके परिवार द्वारा कराये झुठे मुकदमों की जांच कर न्याय करने की मांग की । जिस पर ऐडिशनल एस पी ने पुरे मामले मे सहयोग देने का आश्वासन गुर्जर समाज को दिया । गुर्जर समाज के इकट्ठे होने व शान्ति व्यवस्था भंग होने की सूचना पर ऐडिशनल एस पी अभय कमांड सेन्टर अजमेर प्रीती , डीप्टी पूनम भरगड , नसीराबाद सिटी थानाधिकारी भवंरसिह गोड , सदर थानाधिकारी राजेश कुमार मीणा के साथ दोनो थानो का पुलिस जाप्ता के साथ बहार से दो बसो मे भरकर आई पुलिस मौके पर मुस्तैद नजर आई। वही शान्तिपूर्ण ज्ञापन देने व किसी तरह से माहौल खराब नही होने पर पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment