कुएं से पानी निकालने के दौरान पैर फिसलने से गुन्दाली 16 वर्षीय दीपक बेरवा की हुई मौत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । अजमेर जिले के सरवाड कस्बे के निकटवर्ती ग्राम गुन्दाली मे कुएं से पानी निकालते समय पैर फिसलने से 16 वर्षीय दीपक बैरवा पुत्र सांवरलाल बैरवा की मौत हो गई । वही ग्राम के युवक की कुएं में गिरने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीण व सरपंच प्रतिनिधि रामकरण गुर्जर मौके पर पहुंचे । वह 16 वर्षीय युवक दीपक को कुऐ से बहार निकलवाकर सरवाड़ चिकित्सालय मे लेकर आये । जहां चिकित्सकों ने दीपक बैरवा को मृत घोषित कर दिया गया । वही सूचना मिलने पर सरवाड पुलिस चिकित्सालय पहुंची । वह रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही प्रारम्भ कर दी ।