ग़ुलाबपुरा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व् हुरड़ा ग्रामीण मण्डल द्वारा संयुक्त रूप से स्वर्गीय हीराबा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मंजू डाभी
आज ग़ुलाबपुरा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व हुरड़ा ग्रामीण मंडल के संयुक्त तत्वाधान में भाजपा प्रदेश के नेता धनराज गुर्जर की अध्यक्षता में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी स्वर्गीय हीराबा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने स्वर्गीय हीराबेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय हीराबेन को, पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
भाजपा नेता धनराज गुर्जर ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बताया कि एक बेटे के लिए मां को खोने का दुख सबसे बड़ा दुख होता है स्वर्गीय हीराबेन एक ऐसी आदर्श माँ थी। जिन्होंने अत्यंत कठिन परिस्थितियों में नरेंद्र मोदी व उनके भाइयों को राष्ट्रहित की शिक्षा देकर आगे बढ़ाया। नरेंद्र मोदी जी की माता जी उदारता सादगी परिश्रम और जीवन के उच्च मूल्यों की कीर्तिमान थी। आज उनका त्याग पूर्ण तपस्वी जीवन को संपूर्ण भारत याद कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से कहा था की बुद्धि से काम करो और शुद्ध जीवन जियो। यही सफलता का मंत्र है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवर लाल गुर्जर ने कार्यक्रम में पधारने पर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।