जवाहरलाल नेहरू मेडिकल काँलेज अजमेर के गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अजमेर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गार्ड ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । घटना आज सुबह की है । मृतक का नाम चंदन सिंह पुत्र रामकुमार उम्र 58 साल बताया जा रहा है । वह झुंझुनू का रहने वाला था । फांसी के फंदे पर लटके हुए उसके साथी गार्ड हीरामन ने सुबह उस समय देखा जब है लाइट बंद करने के लिए मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी के पास से गुजर रहा था । कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवाया है , तथा उसके परिजन को सूचित कर दिया है । जिनके आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।