वैष्णव समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन 3 मई को सरवाड व 5 मई को पुष्कर मे होगे आयोजित

वैष्णव समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन 3 मई को सरवाड व 5 मई को पुष्कर मे होगे आयोजित

सरवाड मे 15 जोडे तो पुष्कर मे भी 15 जोडे बन्धेगे परिणय सूत्र मे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। वैष्णव बैरागी समिति सरवाड के तत्वावधान मे प्रथम आदर्श सामुहिक विवाह सम्मेलन 3 मई , बुधवार को आयोजित होगा । जिसमे 15 जोडे परिणय सूत्र मे बन्धेगे । समिति अध्यक्ष राधेश्याम वैष्णव ताजपुरा ने बताया कि सम्मेलन की सम्पूर्ण तैयारियां कर दी गई है । जिसमे प्रातः 5 बजे सभी वर वधुपक्ष का सम्मेलन स्थल पर आगमन , 8 बजे कलश व शोभायात्रा , 9.15 पर प्रीति भोज प्रारम्भ , 10.15 पर तोरण , 10.30 बजे वरमाला , दोपहर 12.15 पाणिग्रहण संस्कार , दोपहर 1.15 पर अतिथि व भामाशाह सम्मान व शाम 4 बजे आशिर्वाद व विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित होगे । वही 5 मई को अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण मन्दिर समिति के तत्वावधान मे भी सामूहिक विवाह सम्मेलन , वैष्णव धर्मशाला पुष्कर मे आयोजित किया जा रहा है । समिति सचिव मुकेश वैष्णव जाटली ने बताया कि सम्मेलन मे 15 जौडे परिणय सूत्र मे बन्धेगे । आयोजक समिति के संयोजक श्यामसुंदर वैष्णव ने बताया कि सम्मेलन मे सांसद भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि होगे । विधायक सुरेश सिह रावत , पालिकाध्यक्ष कमल पाठक , अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद के अध्यक्ष जयन्तीलाल वैष्णव , ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचन्द्र वैष्णव एंव राधेश्याम वैष्णव आदि विशिष्ट अतिथि होगे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment