वैष्णव समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन कल 5 मई को पुष्कर मे
15 जोडे बन्धेगे परिणय सूत्र मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण मन्दिर समिति पुष्कर के तत्वावधान मे सामूहिक विवाह सम्मेलन , वैष्णव धर्मशाला पुष्कर मे कल शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है । समिति सचिव मुकेश वैष्णव जाटली ने बताया कि सम्मेलन मे 15 जौडे परिणय सूत्र मे बन्धेगे । जिसके अन्तर्गत वर वधुपक्ष का आगमन प्रातः 6 बजे , निकासी व शौभायात्रा प्रातः 8.30 बजे , तौरण व वरमाला प्रातः 10 बजे , प्रीति भोज सुबह 10.15 पर प्रारम्भ , पाणिग्रहण संस्कार 11 बजे , आशिर्वाद व अतिथि सत्कार एंव विदाई अपरान्ह 2 बजे होगी । आयोजक समिति के संयोजक श्यामसुंदर वैष्णव ने बताया कि सम्मेलन मे सांसद भागीरथ चौधरी मुख्य अतिथि होगे । विधायक सुरेश सिह रावत , पालिकाध्यक्ष कमल पाठक , अखिल भारतीय वैष्णव विकास परिषद के अध्यक्ष जयन्तीलाल वैष्णव , ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचन्द्र वैष्णव एंव राधेश्याम वैष्णव आदि विशिष्ट अतिथि होगे ।