वैष्णव समाज का सामुहीक विवाह सम्मेलन 22 को बामणिया बालाजी धाम पर
15 जोडे बन्धेगे परीणय सूत्र मे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री वैष्णव युवा सेवा समिति नसीराबाद के तत्वावधान मे 22 अप्रैल (अक्षय तृतीया ) को सामुहीक विवाह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है । सम्मेलन सचिव मुकेश वैष्णव ने जानकारी देकर बताया कि सम्मेलन मे 15 जोडे परिणय सूत्र मे बधेगे । कार्यक्रम के अनुसार कल शुक्रवार 21 अप्रैल को सुबह 11.15 बजे कलश व गणपति स्थापना । शाम 5 बजे कलश यात्रा होगी वही सांय 8 बजे बैठक व रात्रि 9 बजे से महिला संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा । वही 22 अप्रैल को वर वधु शौभायात्रा कोटा चौराहे से सुबह 7 बजे प्रारम्भ होगी । जिसमे 15 वर घोडियो पर , एक घोडी पर बालाजी का झण्डा , वधुओ के लिए 3 ऊट बग्घी गाडी व मुख्य अतिथि सन्तो के लिए दो घोडो की बग्घी गाडी व्यवस्था रखी गई है । जिसमे आगे झण्डा व बैण्ड रहेगे । गाजे बाजे से शौभायात्रा बालाजी पहुचने के पश्चात तौरण व वरमाला की रस्म होगी । उसके पश्चात सभी वर वधु पाणिग्रहण स्थल पर पहुचेगे , जहाँ पाणिग्रहण संस्कार पंडित पवन दाधीच के सानिध्य मे आयोजित होगा । दोपहर 2 बजे अतिथियों का सम्मान , उसके पश्चात विदाई समारोह होगा । समिति द्बारा सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है ।