रामनवमी पर नसीराबाद मे 16 झाकियों के साथ निकली भव्य शौभायात्रा
जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ शहर वासियों ने किया स्वागत
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान मे रामनवमी पर विभिन्न झाकियों व अखाडों के साथ गुरुवार को विशाल शौभायात्रा निकाली गई । समिति के गोपाल कृष्ण जिन्दल व ललित राठी ने बताया कि नसीराबाद मे करीब 40 वर्ष से श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान मे यह शोभायात्रा निकाली जा रही है । रामनवमी को लेकर शहर मे शानदार तैयारी की गई । शहर के शहीद स्मारक से लेकर गांधी चोक तक तोरण द्वार व केसरिया ध्वज पताका से शहर सजा हुआ था । शाम 4 बजे विशाल शौभायात्रा डाक बगले से प्रारम्भ होकर शहीद स्मारक , फार्मजी चोक , हनुमान चोक , मोती चोपड , विजय चोक , पांच बत्ती चौराहा , रामलीला चौक , गांधी चोक से होकर नवलराम जी की बगीची पहुंची ,जहाँ सामुहीक महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया । शौभायात्रा मे अग्रवाल समाज , सिन्ध पंचायत समाज , दक्ष प्रजापति समाज , सुत्तर खाना मोहल्ला , जेसवार समाज , क्षत्रिय लोधा समाज , श्री मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज , वाल्मिकी समाज , कहार समाज , सर्व ब्राह्मण समाज , हिन्दू तेली ( साहू ) समाज सहित रामदरबार , बजरंग बली , शिव परिवार सहित 16 मनमोहक झाकियां सम्मिलित थी । साथ ही शौभायात्रा मे अखाड़े चल रहे थे । ढोल , बैण्ड बाजो के निकली इस शोभायात्रा का शहर वासियों ने जगह पुष्प वर्षा कर व शर्बत आदि पीलाकर स्वागत किया । इस विशाल शोभायात्रा का एक छोर हनुमान चोक था तो दूसरा छोर रामलीला चोक था । इस शौभायात्रा को देखने हेतू पूरा शहर उमड पडा । वही शोभायात्रा मे कानून व्यवस्था बनाने हेतू डिप्टी श्री मति पूनम भरगड के निर्देश पर सीटी थानाधिकारी कल्पना सिह राठौड़ मय पुलिस जाप्ते के साथ पैदल शौभायात्रा के साथ चल रही थी । शौभायात्रा का विधायक रामस्वरूप लाम्बा , पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर , पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह गुर्जर ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।