रक्तदान शिविर का हुआ भव्य आयोजन,41 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
आज दिनांक 18.10. 2021 को ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शिव में ह्युमनिटी रक्त सोसायटी एव आम मुस्लिम महासभा शिव के संयुक्त तत्वावधान मे धरोहर लोक कला संस्थान शिव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 41 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।
कार्यक्रम में शिव प्रधान महेंद्र जानी, पेश इमाम लाल मोहम्मद सिद्दीकी,धरोहर लोक संस्थान के अध्यक्ष भुट्टे खान मांगणियार ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे समस्त रक्तदाताओ का खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री विष्णुकुमार विश्नोई, राणा फकीर, बसायाखां, व अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में एडवोकेट हसन मेहर, राणा फकीर, युवा उद्यमी हनीफ मेहर, भुट्टा खान जुनेजा मुनीर खान राजड, बरकत अली आरिसर,
उस्ताद बिस्मिल्ला खां अवार्डेड भूंगर खान, सलमान खान,हैदर जुनेजा देवका , शकूर बिकुंसी,शकूर मेहर, जमशेर मेहर, अबरार मोहम्मद, सरपंच जूसब खान,सरपंच सखर खान, हैदर मंगलीया कोटड़ा,जमा मेहर कोटड़ा, व अन्य उपस्थित रहे। अन्त मे संस्थान सचिव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया