धौलपुरिया मैं राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का भव्य शुभारंभ
दिव्यांग जगत/भूपेन्द्र सिंह पंँवार
अराँई /( अजमेर)उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालानाडा मैं प्रतियोगिता स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुरिया पर सोमवार को राजस्थान सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर हो रहे खेलों की विधिवत शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में पी ई ई ओ धौलपुरिया प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि रणजीत सिंह राठौड़ उपसरपंच ग्राम पंचायत कालानाडा , विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रामलाल डूक्या ,विधायक प्रतिनिधि एसएमसी सदस्य हरि सिंह ,प्रेम प्रकाश ,कालानाडा प्रधानाचार्य अरुण सारस्वत के सानिध्य में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की विधिवत शुरुआत हुई ।उद्घाटन सत्र में सम्बोधन में अरुण सारस्वत ने युवाओं को मैदान पर खेल को खेल भावना से खेलने एवं खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होने का संदेश दिया तथा प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने प्रतिभाओं को खेल को खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया ।प्रतियोगिता का आयोजन मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद ध्वजारोहण किया गया एवं खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई शारीरिक शिक्षक करतार गुर्जर ने राजीव गांधी ग्रामीणओलंपिक खेल आयोजन के संबंध में दिशा निर्देशों की जानकारी दी साथ ही शारीरिक शिक्षक संजय कुमार उपाध्याय ने उद्घाटन मैच शंकरपुरा एवं धौलपुरिया की महिला टीम के बीच खो-खो मैच में अतिथियों को खिलाड़ियों का परिचय करवाया ।समारोह में विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत क्षेत्राधीन विद्यालयों के सभी संस्था प्रधानों ने खेल आयोजन मैं सहयोग दीया ।कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक लुकमान मोहम्मद ने किया आज के उद्घाटन मैच में खो खो मैच में शंकरपुरा की महिला टीम ने धौलपुरिया महिला टीम को हराया।