मोहता कॉलेज में 16 अप्रैल को भव्य दीक्षांत समारोह।

मोहता कॉलेज में 16 अप्रैल को भव्य दीक्षांत समारोह। दिव्यांग जगत संवादाता राजगढ़ (चूरू )असिस्टेंट प्रोफेसर राजपाल गोस्वामी। मोहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ (चूरू )में दिनांक 16- 04 2022 को प्रातः 10:00 बजे से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के निर्देशन में प्रथम संस्थागत दीक्षांत समारोह का अभूतपूर्व आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एस. राठौड़ ने बताया कि भारत सरकार व विश्वविद्यालय की नवीन दिशा निर्देशों के अनुपालन में यह दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसमें महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह स्वयं उपस्थित होकर विश्वविद्यालय परीक्षा 2019 के टॉपर विद्यार्थियों को उपाधि व पदक प्रदान कर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मोहता संस्थानों के चेयरमैन तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्रीवर्द्न जी मोहता उपस्थित रहेगें । इस कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम चोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोहता संस्थानों के सी.ई.ओ. डॉ. पी. सी. तांबी तथा विश्वविद्यालय के कर्मठ सचिव श्री कमल जी शर्मा की उपस्थित रहेंगी। प्राचार्य ने बताया कि इस आयोजन में विश्वविद्यालय परीक्षा 2019 के टॉपर 30 से अधिक विद्यार्थियों तथा स्वर्ण पदक विजेता 14 खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस मर्यादित एवं अनुशासित कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सभी संकाय सदस्य गण जी जान से जुटे हुए हैं।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment