झड़वासा में भव्य वार्षिकोत्सव हुआ आयोजित

झड़वासा में भव्य वार्षिकोत्सव हुआ आयोजित

अतिथियों ने किया भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं का सम्मान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के निकट झड़वासा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ।
पीईईओ कौशल्या यादव ने बताया की झड़वासा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव की अध्यक्षता में उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नसीराबाद विधानसभा के पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर और श्री नगर प्रधान कमलेश गुर्जर, कांग्रेस के युवा नेता हरेंद्र गुर्जर , झड़वासा सरपंच भँवर सिंह गौड आदि ने माता सरस्वती को दीपांजली कर कार्यक्रम की शुरुआत की। आयोजित इस समारोह में विद्यार्थियों ने देश भक्ति और गीत, संगीत और नृत्य से समा बांध दिया साथ ही भामाशाहों और प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।


इस अवसर पर विद्यालय में करीब 700 बच्चों का नामांकन होने से विद्यालय में कमरों की भारी कमी होने से कमरों की मांग करने पर पूर्व विधायक रामनारायण गुर्जर और प्रधान कमलेश गुर्जर ने बताया की नव वित्तीय वर्ष में इस मार्च के बाद इस समस्या का भी समाधान भी किया जाएगा।
इसी प्रकार सभी भामाशाहों को भी पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भामाशाह प्रकाश चंद, सुनील कुमार चीपड ने विद्यालय गेट निर्माण के लिए 41000/- रुपये की घोषणा की ।
साथ ही उपसरपंच गिरधारी गुर्जर, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, भामाशाह दिनेश सोनी, कांग्रेसी नेता मोहम्मद हुसैन खान, नमीचंद व राजेश फागणा सहित सभी ग्रामवासी कार्यक्रम मे उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता हेमराज मेघवंशी ने किया व सहयोग शिक्षिका पुजा, तारा लवास, अनिता जैन का रहा । कार्यक्रम मे शिक्षक जगदीश मोटिस, सुरेन्द्र शाहु, चिरंजीलाल, रामदेव जांगिड़, अब्दुल आहत और प्रेम चंद भी उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment