झड़वासा में ग्राम सभा सम्पन्न, और लिए विकास के कई प्रस्ताव, विकास कार्यो का भी हुआ सामाजिक अंकेक्षण

झड़वासा में ग्राम सभा सम्पन्न, और लिए विकास के कई प्रस्ताव, विकास कार्यो का भी हुआ सामाजिक अंकेक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा में राजीव गांधी सेवा केंद्र पर सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई । मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा मे ग्राम विकास अधिकारी मेनका टेकवानी ने बताया की सर्व प्रथम सभा पटल पर पूर्व बैठकों व विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखी गई और बताया की सामाजिक अंकेक्षण टीम निया रेगर, बाबू लाल, रशीदा बानो, सोनू मलोत्रा, कांता देवी, व पंकज हिनोनिया द्वारा 2022-23 के प्रथम के द्वितीय छः माही की गत 12 जुलाई से 17 जुलाई तक नरेगा, एसबीएम, पीएमएवाईजी, पन्द्रवाह वित्त आयोग व मिड डे मील की सोशल ऑडिट की कर मंगलवार ग्राम सभा मे अनुमोदन के लिए प्रस्तुत की गई।
साथ ही अन्य विकास के भी प्रस्ताव लिए गए। सभा मे वार्ड मेम्बर ,आगंनबाड़ी कार्यक्रर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment