झड़वासा व देरांठू में हुई ग्राम सभा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड की ग्राम पंचायत झड़वासा व देरांठू मे सोमवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई।
झड़वासा में सरपंच भँवर सिंह गौड की अध्यक्षता ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम विकास अधिकारी सरिता धायल ने सर्वप्रथम पूर्व बैठकों को पढ़कर सुनाया व हर घर जल मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व टीकाकरण अभियान, तथा राजस्थान सरकार अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में खुलकर जानकारी भी दी गई।
और झड़वासा खेल मैदान में, खेतों में जाने वाले रास्तों व गावों अन्य गलियों में ब्लॉक रोड़ के व हैंड पम्प लगवाने सहित अन्य कई प्रस्ताव लिए गए।
साथ ही गांधी जयंती के मौके पर वरिष्ठ शिक्षक सुरेंद्र शाहू के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने श्रम दान कर साफ सफाई भी की गई। इस मौके पर एएनएम सुमित्रा सेन, ग्राम साथिन तारा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुष्पा जांगिड़, कांता टेलर, सहयोगिनी चन्द्रकला जांगिड़, मधु सेन, ई-संचालक सोनू खारोल, दिनेश वैष्णव वार्डपंच सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे ।
वही देरांठू मे सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता मे ग्राम सभा आयोजित की गई । सभा मे ग्राम विकास सम्बन्धी प्रस्ताव लिए गये । सभा मे ग्राम विकास अधिकारी अजय पारीक सहित वार्ड मेम्बर , आगंनबाडी कार्यक्रर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे ।