ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आज
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आज गुरूवार , 3 नवम्बर को तथा उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई 10 नवम्बर को आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त 325 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आज गुरूवार , 3 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था प्रथम गुरूवार को आयोजित की जाती है। इस जनसुनवाई की उच्च स्तर से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 10 नवम्बर तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई 17 नवम्बर को की जाएगी।