बाल पंचायत को ग्राम पंचायत ने मान्यता प्रदान की , बाल मजदूरी , बाल विवाह को समाप्त करने के लिए करुणा का होना जरूरी बताया

बाल पंचायत को ग्राम पंचायत ने मान्यता प्रदान की , बाल मजदूरी , बाल विवाह को समाप्त करने के लिए करुणा का होना जरूरी बताया l

लक्ष्मण वर्मा दिव्यांग जगत
सत्यार्थी मूवमेंट फॉर ग्लोबल कंपेशन ( बाल आश्रम ) द्वारा संचालित बालमित्र ग्राम चतरपुरा व बास नरबद में नवनिर्वाचित बाल पंचायत को ग्राम पंचायत द्वारा मान्यता प्रदान की गई l ग्राम इस अवसर पर पंचायत चतरपुरा सरपंच नीरज तौगगरिया में बाल मित्र बास नरबद व चतरपुरा में हाल ही में नव निर्वाचित बाल पंचायत को ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया l उपस्थित बाल पंचायत सरपंच प्रियंका चौधरी व रविकांत सैनी को बाल पंचायत को मान्यता का प्रमाण पत्र देकर बच्चों की समस्याओं का समाधान करने व बाल अधिकारों पर मिलकर काम करने के लिए हर समय तैयार रहने के लिए कहा। साथ ही बाल पंचायत को बाल विवाह , बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए लोगों में बच्चो के प्रति करुणा का भाव होना जरूरी है करुणा से ही बच्चो के दुख दर्द को समझा जा सकता है l

Author: admin

Comments (0)
Add Comment