फर्जी पटटे से प्लाँट बेचकर हडपे 20 लाख रुपये

फर्जी पटटे से प्लाँट बेचकर हडपे 20 लाख रुपये

माकडवाली सरपंच ,ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के माकड़वाली में फर्जी पट्‌टे के जरिए प्लॉट का बेचान कर बीस लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने तत्कालीन सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माकड़वाली ग्राम पंचायत की ओर से पूर्व में भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर पद का दुरूपयोग करने, वित्तीय अनियमितता कर राजकोष को हानि पहुंचाने, राजकीय रिकॉर्ड को खुर्दबुर्द करने के आरोप में पूर्व सरपंच व अन्य के खिलाफ क्रिश्चयनगंज थाने में मामला दर्ज है।
पीड़ित ने यह दी शिकायत
महेश नगर, जयपुर हाल कोटा निवासी रूपेश ओलानिया पुत्र जमुना शंकर ओलानिया (37) ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी आशा की सहेली योगेश पत्नी विजय सिंदल ने फोन कर माकडवाली में स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कुल के सामने प्लाट खरीदने को कहा। जिस पर पत्नी ने अच्छी सम्पति आने पर खरीदने को कहा। योगेश ने प्लाट से सम्बन्धित जानकारी तथा पटटा उपलब्ध कराए। योगेश तथा विजय ने पूर्ण आश्वासन दिया कि बिल्कुल साफ सुथरा प्लाट है तथा कोई कमी नही है। साथ ही विजय ने कहा कि उसने अपने साले मनु उर्फ मनोज को भी प्लाट दिलवा रखा है। दस्तावेज देखे तो ग्राम पंचायत माकडवाली द्वारा देवराज पुत्र घासी राम गुर्जर निवासी बागडी का बास माकडवाली के पक्ष में पट्‌टा दिखाया। इसकी सेल डीड प्रवीण कुमार शर्मा पुत्र कमल किशोर शर्मा निवासी कालबेलिया मौहल्ला लोहागल अजमेर ने 16 मई 2022 को की। जिसमें अर्जुन व राकेश के बतौर गवाह हस्ताक्षर है। इसके बाद दो लाख रुपए साई पेटे दिए। 18 लाख रुपए पंजीयन के समय अदा करना तय किया। जिस समय इकरारनामा किया, उस समय देवराज गुर्जर की पावर प्रवीण कुमार शर्मा के पक्ष में की गयी जो एग्रीमेंट तथा पॉवर ऑफ अटॉर्नी सौपी गई। 18 लाख रुपए के चेक का भुगतान प्रवीण कुमार शर्मा ने प्राप्त कर लिया।
जनवरी 2023 में अजमेर से किसी परिचित ने बताया कि प्लॉट पर ग्राम पंचायत माकडवाली की ओर से जारी भुखण्डों को फर्जी बताते हुए एडीए द्वारा प्लाट के पास बुलडोजर द्वारा निर्माण कार्य ध्वस्त किया गया। जानकारी की तो पता चला कि तत्कालीन सरपंच महेन्द्र सिह रावत व ग्राम विकास अधिकारी सुनीत शर्मा, देवराज गुर्जर, प्रवीण शर्मा व अन्य व्यक्तियो ने मिली भगत कर फर्जी पटटे करवाए। योगेश तथा विजय ने यह जानते हुए कि फर्जी पटटे है, फिर भी बेचान कर राशी हडप ली। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर तत्कालीन सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment