गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करे सरकार- अंकुर वर्मा

गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करे सरकार- अंकुर वर्मा

शिवेश शुक्ला बस्ती ।लखीमपुर में किसानों की हत्या और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में ले लिये जाने के विरोध में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी सोमवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुये और कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में सरकार विरोधी नारा लगाते हुये जब प्रदर्शन करते हुये गांधीनगर चौकी के निकट पहुंचे तो पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को आगे बढने से रोक लिया। कांग्रेसजन चौकी के पास ही सड़क पर बैठ गये। गांधी नगर चौकी के पास घंटो अफरातफरी का माहौल रहा। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। देर शाम उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। कुल 74 लोगों ने गिरफ्तारी दी।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बर्खास्तगी एवं उनके बेटे के गिरफ्तारी की मांग करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में जुल्म की सारी सीमायेें टूट गई है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर अपना संघर्ष प्रदेश नेतृत्व के साथ जारी रखेगा।
गिरफ्तारी देने वालों में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन के साथ ही कौशल त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र पाण्डेय , रामभवन शुक्ल, विश्वनाथ चौधरी, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, नर्वदेश्वर शुक्ल, अमित सिंह, प्रशांत पाण्डेय, डॉ वाहिद सिद्दकी, जयंत चौधरी, शामिल रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment