639 दिनों से धरने पर दिव्यांग, सरकार नही ले रही सुध


सरकार की अनदेखी के चलते दिव्यांगों का धरना 638 दिन भी जारी: पी॰सी॰ यादव
भिवानी, 30 दिसंबर 2023
आज दिनांक 30 दिसंबर 2023 ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकार संघर्ष समिति के आंदोलन के 638 में दिन की अध्यक्षता विनोद वर्मा प्रदेश अध्यक्ष ने की व मंच संचालन सुनील पंवार अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रतिनिधि समाज हरियाणा ने किया। आज के धरने पर उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार, राजस्थान के अध्यक्ष प्रतिनिधि कानाराम जी,जीनागल श्री पी.सी. यादव पूर्व कमिश्नर दिव्यांगजन हरियाणा मुख्य वक्ता रहे। आज की मीटिंग में रमेश रानी प्रधान कुरुक्षेत्र विकलांग विकास एवं कल्याण ट्रस्ट, विजय खोखर प्रधान दिव्यांग कल्याण एकता समिति सोनीपत, रमेश लाडवा हिसार धरना प्रभारी दिव्यांग समाज हरियाणा, सुरेश कुमार प्रधान जींद, नरेश कुमार प्रधान जींद, श्री भगवान प्रधान चरखी दादरी, अजय गौतम प्रधान पानीपत, सतीश शर्मा प्रधान लोहारू, राजकुमार प्रधान बवानी खेड़ा ने अपनी अपनी टीमों के साथ के साथ हिस्सा लिया। दिव्यांग समाज हरियाणा की यह दूसरी मीटिंग थी।


इस मिटींग को संबोधित करते हुए संजय अग्रवाल एडवोकेट अध्यक्ष प्रतिनिधि दिव्यांग समाज हरियाणा ने कहा कि दिव्यांग समाज भारतवर्ष के गठन की प्रक्रिया चल रही है। हमें अपने अधिकारों के लिए दिव्यांग समाज भारतवर्ष का गठन कर रहे हैं। जिसमें हमें जिम्मेवारी मिली है दिव्यांग समाज हरियाणा का नए सिरे से गठन करें। इसके लिए पहली मीटिंग कैथल में दूसरी मीटिंग भिवानी में हुई है। आगामी तीसरी मीटिंग कुरुक्षेत्र में 20 जनवरी को सुनिश्चित की गई है। दिव्यांग समाज भारतवर्ष का गठन करने का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के सभी प्रावधानों को भारत वर्ष में पूर्ण रूप से लागू करवाने का है। श्री पी॰सी॰ यादव पूर्व कमिश्नर ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगों का धरना हरियाणा में 638 दिन से चल रहा है यह सरकार की अनदेखी है। इसलिए मैं विश्वास दिलाता हूं कि पिछली बार जिस प्रकार से कृष्ण बेदी पूर्व मंत्री को हराया था। कविता जैन मंत्री को हराया था, इसी प्रकार इस बार हमारा मंत्रालय माननीय मुख्यमंत्री महोदय के पास है और करनाल से मैं उनके विरुद्ध चुनाव लड़ूंगा और पूरा दिव्यांग समाज हरियाणा मुख्यमंत्री को हराने का काम करेगा।
संदीप रोहिल्ला प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांग समाज हरियाणा ने अपना आंदोलन ढाई साल चलाया है। वर्तमान सरकार को 5 साल के लिए सत्ता से दूर रखने का काम करेंगे। बृजपाल परमार, प्रधान, स्वास्थ्य शिक्षा सहयोग संगठन ने अपने संबोधन में कहा कि मैं अपने पूरे जीवन में इससे निकम्मी सरकार आज तक नहीं देखी जो दिव्यांगों के अधिकारों को भी लागू नहीं करवा पा रही है। ऐसी सरकार आम जनता के अधिकारों को कैसे लागू करवाएगी। हरियाणा के दिव्यांगों की और हरियाणा के आम लोगों की बदकिस्मती है यह सरकार। आज के मुख्य वक्ता अजय प्रधान गोलपुरा, ठाकुर सिंह, सीताराम, सुमित शर्मा मीडिया प्रभारी, गुड्डन देवी प्रधान महिला विंग कुरुक्षेत्र, अरुण कुमार, टिंकू चंदेल पानीपत, राजकुमार नारा, मनीराम सिवाड़ा, नसीब सिंह लोहारा, जोहर सिंह, सतराम, सतीश कुमार प्रधान लोहारू, नसीब सिंह, दर्शन बवानी खेड़ा, रामधारी सातरोड, कृष्णा देवी ताई, वीरमति, मुकेश कुमार, संगीता फतेहगढ़, नरेश कुमार कुरुक्षेत्र, पवन कुमार उमरी, अरुण, राजपाल प्रजापत, शिव कुमार, रतिनाथ जमालपुर, सोनू मेहरा, निर्मल सिंह, श्रीभगवान डांगी प्रधान चरखी दादरी, सुरेंद्र तिवारा, विजय खेड़ी बूरा, मंजू प्रधान, अजय गौतम, रमेश, विनोद कुमार बलिया, बलराज कुमार, नरेश हुड्डा, सुभाष चंद्र, ईश्वर सिंह, एमरो देवी, लक्ष्मी बलियाली, पवन सैनी भिवानी, जिले सिंह मंडाना, नरेश कुमार प्रधान, लीलाराम उपस्थित रहे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment