महिला शिक्षा एवं ग्रामीण विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – केजी कौशिक

पंडित पवन कुमार भारद्वाज/दिव्यांग जगत / मुडावर

महिला शिक्षा एवं ग्रामीण विकास के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित – केजी कौशिक

महिला सुदृढ़ीकरण एवं बालिकाओं के समुचित शिक्षा प्रबंध को सबल बनाने के लिए सरकार की विशेष प्राथमिकताओं के साथ-साथ नौजवानों के रोजगार के लिए बानसूर में औद्योगिक क्षेत्र के प्रयास किए जा रहे हैं जिससे बानसूर का सर्वांगीण विकास होगा एवं इसके साथ साथ प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार मिलने की संभावनाएं होंगी। इसके साथ ही महिलाओं के उत्थान एवं विकास को लेकर विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए विकास कार्य किए जाएंगे, जो बानसूर के सर्वांगीण विकास के हित में होंगे। राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने बानसूर के जाट छात्रावास में आयोजित अलवर जिला के जिला प्रमुख श्री बलबीर छिल्लर के स्वागत समारोह में आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमजन को संबोधित कर रहे थे।
बानसूर के महाराजा सूरजमल छात्रावास समिति में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया। जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने अपने उद्बोधन में कहा की बानसूर मेरे काफ़ी नजदीक है जिसके विकास के लिए में हमेशा तैयार रहूंगा। बानसूर आने से पूर्व जिनका भूपसेड़ा में मोगर पैट्रोल पम्प पर सरपंच देवेंद्र मोठुका एवं समाजसेवी ओमप्रकाश मोगर के नेतृत्व में 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस दौरान उनके साथ राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव रुक्मणी कौशिक समिति अध्यक्ष सरजीत जाखड़, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष यादव, नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सज्जन मिश्रा, सरपंच हंसा देवेंद्र चौधरी, जिला पार्षद खामोश देवी, इसरो वैज्ञानिक मीना कुमारी, पूर्व सरपंच शिवलाल चौधरी, विजय सिंह चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment