नसीराबाद के लिए महत्वपूर्ण खबर
एक माह से बन्द पडी रोड लाईटो से अब मिला छुटकारा
सार्वजनिक रोड लाईटे फिर हुई चालू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद छावनी परिषद व विधुत विभाग के बीच चल रही सार्वजनिक रोड लाईटो के बकाया बिलो के कारण करीब एक माह से बन्द पडी लाईटो के लिए अब समझोता हो गया । नसीराबाद छावनी प्रशासन द्वारा विद्युत विभाग की बकाया राशि में से 6,10,000/ की राशि सार्वजनिक लाइट के बिल के संबंध मे जमा करा दी गई है । जिससे शाम से सभी स्ट्रीट लाइट चालू हो गई ।
गौरतलब है कि पिछले दिनों सांसद भागीरथ चौधरी के नसीराबाद आगमन पर पार्षद महेंद्र डाबी के नेतृत्व में आमजन ने सांसद महोदय को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया था । जिसे उन्होंने तुरंत ही गंभीरता से लेते अजमेर कलेक्टर अंशदीप व नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा से इस मामले पर फोन से वार्ता कर आमजन की इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु चर्चा की थी । जिस पर स्थानीय उपखंड प्रशासन ने मध्यस्थता करते हुए विद्युत विभाग एवं छावनी प्रशासन के बीच मध्यस्थता कराते हुए उक्त बकाया राशि को किश्तों में जमा कर लाइट तुरंत ही चालू करने के निर्देश जारी किए थे । आमजन की इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए सांसद भागीरथ चौधरी , विधायक रामस्वरूप लाम्बा , जिला कलेक्टर अंशदीप ,नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी मेडम अंशुल अमेरिया , पार्षद महेंद्र डाबी, योगेश सोनी , सुशील गदिया, अशोक सोनगरा सहित नसीराबाद के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ शहर गणमान्य व्यक्तियो की भागीदारी रही ।