पोक्सो में दर्ज मामले में तत्काल मिली जमानत

पोक्सो में दर्ज मामले में तत्काल मिली जमानत

एडवोकेट राजेश गोमा ने की पैरवी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद गोदाम मंडी निवासी कुनाल पुत्र लक्ष्मीनारायण के विरुद्ध नसीराबाद सिटी थाना में नाबालिग बालिका को स्कूल जाते समय पीछा कर परेशान करने पर पिता द्वारा नसीराबाद सीटी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । इसमें नाबालिग के 164 के बयान दर्ज हुए । जिसमें नसीराबाद सिटी थाना द्वारा कुनाल को धारा 354 डी और धारा 11,12 पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर अजमेर कोर्ट मे पेश किया । जिसमें अधिवक्ता राजेश गोमा के तर्कों से सहमत होते हुए उसी दिन 30,000 के जमानत मुचलके पर कुनाल को रिहा किया गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment