GOOD NEWS : विद्यार्थी मित्रों की आवाज सुन सकती हैं सरकार ?

बेरोजगार विधार्थी मित्रों ने रोजगार की मांग को लेकर सीएम के लिए 33 जिला कलेक्टरों को दिया ज्ञापन

पूर्व राजकीय अनुभव के आधार पर संविदा सेवा नियम-2022 मे सम्मलित करने की रखी मांग

सुखराम मीणा/दिव्यांग जगत

जयपुर- पंचायत सहायक भर्ती- 2017 से वंचित बेरोजगार विधार्थी मित्रो द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह तँवर, उपाअध्यक्ष रामनिवास शर्मा, महासचिव हसमुख् जैन, ओम प्रकाश टांक, प्रदेश संयोजक आमेटा व समस्त कार्यकारिणी के आदेशानुसार राजस्थान के समस्त 33 जिलो मे ज्ञापन प्रोग्राम के तहत आज अलवर जिले द्वारा जिला अध्यक्ष बजरंग सिंह नरुका के सानिध्य मे पूरे जोश और जुनून के साथ ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय को दिया गया साथ ही उन्होंने पूर्ण रूप से आश्वस्त कराया की अभी आपके सामने ही सीएम साहब को मेल करवा रहा हूँ। व इसी संदर्भ मे पूर्व केंद्रीय मंत्री भँवर जितेंद्र सिंह, व जिला प्रमुख के मार्फत ज्ञापन सौंपा कर मुख्य मंत्री महोदय को रोजगार देने व संविदा नियमोें शामिल करने की मांग की गयी। ज्ञापन देने वाले साथियो मे हरिओम शर्मा, सुखराम मीणा वरिष्ठ मीडिया प्रभारी, राजेश शर्मा, अनिल पाला, शेर सिंह मीणा, जगदीश गुर्जर थानागाजी, तैयब खान, फखरू खान, श्याम सिंह शर्मा सहित अन्य बेरोजगार विधार्थी मित्र मौजूद रहे। इसी तर्ज पर राजस्थान से 33 जिलों मे सीएम के नाम ज्ञापन सोपकर रोजगार की मुख्य धारा में जोड़ने की मांग पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे राजस्थान के 6500 बेरोजगार विधार्थी मित्रो द्वारा की गयी।

इन जिलों से भी बेरोजगार विधार्थी मित्रों द्वारा दिया गया रोजगार की मांग लेकर ज्ञापन-

उदयपुर जिला-
उदयपुर- कदम कदम बढ़ाए जा रही नवीन प्रदेश कार्य कारीणी हैं व राजस्थान के हँसमुख जैन प्रदेश महासचिव के सानिध्य में उदयपुर जिला अध्यक्ष महेन्द्र मीणा मयकार्यकारणी सदस्यों प्रभुलाल जी, बाबूलाल जी, मनीष जी, पुष्कर जी, हेंमत साहू ओर नीलेश भोई,मांगीलाल जी, सुनील त्रिवेदी, रोशन लाल जी, हितेश जी, प्रेमचंद, सोमालाल जी, प्रकाश जी, भावेश त्रिवेदी व सैकड़ो वंचितों के नेतृत्व में टाऊन हॉल में मीटिंग आयोजित कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ! साथ ही ज्ञापन के बाद दो टीम का गठन कर रघुवीर जी और लालसिंह झाला जी से मिल उन्हे पुनः याद दिलाया गया की हम बेरोजगारी से पीड़ित 6500 राजस्थान के वंचित विद्यार्थी मित्र हैं जो आज भी बेरोजगार है।

नागौर जिला-
नागौर- पंचायत सहायक भर्ती 2017 से वंचित बेरोजगार विद्यार्थी मित्रों द्वारा गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में जिले भर के विद्यार्थी मित्र मौजूद रहे। आपको बता दें कि राजस्थान बेरोजगार विधार्थी मित्रों ने गुरुवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पूरे जिले भर के विद्यार्थी मित्र मौजूद रहे।राजस्थान शेखावत शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोम रोड़ ने विद्यार्थी मित्रों को समर्थन देते हुए उनकी मांग वाजीब बताई। जिलाध्यक्ष इंदु बाला चौधरी के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
इस मौके पर महेन्द्र सिंह राजपुरोहित मकराना,ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कैलाश मुंडेल, सचिव सुरेंद्र सिंह, सुरेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरा राम प्रजापत,कैलाश, हनुमान देवड़ा, हीराराम, भूराराम,गुमानराम, धर्माराम सहित बड़ी संख्या में वंचित विद्यार्थी मित्र शामिल रहे।

प्रतापगढ़ जिला-
प्रतापगढ़- इसी तरह वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ प्रतापगढ़ के द्वारा श्रीमान प्रतापगढ़ जिला कलेक्टर साहब को संविदा भर्ती विद्यालय सहायक 2022 में शामिल करने के लिए जिला अध्यक्ष अवराज लबाना के नेतृत्व में एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं समस्त वंचित विद्यार्थी मित्रों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

सीकर जिला-

नीम का थाना- आज 12 जनवरी,2023 को पंचायत सहायक भर्ती-2017 से वंचित रहे 6500 बेरोजगार पूर्व विधार्थी मित्र शिक्षक संघर्ष समिति,राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेन्द्र सिंह तवंर (महावा)नीमकाथाना के नेतृत्व में एडीएम कलेक्टर,नीमकाथाना एवं उपखण्ड अधिकारी नीमकाथाना तथा वर्तमान विधायक श्री सुरेश मोदी ,नीमकाथाना को ज्ञापन सौंपा गया|ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत सहायक भर्ती 2017 से वंचित रहे बेरोजगार पूर्व विधार्थी मित्रों को संविदा सेवा नियम 2022 में शिथिलता देते हुए पूर्व राजकीय कार्यानुभव के आधार पर प्राथमिकता देते हुए नियमित रोजगार दिया जाने की माँग की गई| ज्ञापन देने वालों में श्री विजेन्द्र सिंह तवंर( प्रदेशाध्यक्ष) महावा,विजय सिघंल झिराना(जिला अध्यक्ष),सुमन डांगी कोटडा़ (प्रदेश महिला सलाहकार) ,रामगोपाल शर्मा सांवलपुरा सचिव,दीपचंद सैनी खादरा(उपाध्यक्ष), सुरेश कुमार सैनी आगरी गणेश्वर( संगठन मंत्री),राजेन्द्र प्रसाद बुधौली सह-सचिव एवं अन्य वंचित विधार्थी मित्र उपस्थित रहे|

सवाई माधोपुर जिला-
सवाई माधोपुर- में जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता जांगिड़ के नेतृत्व में जिलाधीश महोदय एवम् मुख्य कार्यकारी महोदय को ज्ञापन दिया गया। जिलाधीश महोदय वंचित विद्यार्थी प्रकरण से वाकिफ थे जिन्होंने अपनी मांग को मुख्य मंत्री तक पहुँचाने का आश्वशन दिया । वंचित विधार्थी मित्रों मे पुष्पलता गुर्जर,रामकिशोर जी,प्रमोदजी,भागचंद जी व अन्य विद्यार्थी मित्र भी साथ थे।

चित्तौड़गढ़ जिला-
चित्तौड़गढ़ – राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ प्रदेश कार्यकारिणी के अनुसार आज दिनांक 12 जनवरी 2023 को प्रदेश के 6500 वंचित बेरोजगार विद्यार्थी मित्रों द्वारा ज्ञापन दिया गया कलेक्टर साहब के माध्यम से संविदा सेवा नियम 2022 में शामिल करके वंचित विद्यार्थी मित्र को न्याय प्रदान करें। राजस्थान सरकार जिसमें पप्पू लाल कुमावत जिला उपाध्यक्ष, जसवंत सिंह भंवर सिंह, संजय कुमार जोशी आदि वंचित विद्यार्थी मित्रों द्वारा कलेक्टर साहब को ज्ञापन दिया गया।

अजमेर जिला-
अजमेर- अजमेर जिला कलेक्टर को वंचित व बेरोजगार विद्यार्थी मित्रों की विभिन्न मांगों को लेकर रामरतन जाट के नेतृत्व मे ज्ञापन सौपा गया।

राजसमंद जिला-
राजसमंद- राजसमंद बेरोजगार विधार्थी मित्र जिलाअध्यक्ष सुरेश कुमार गुर्जर द्वारा पंचायत सहायक भर्ती से वंचित रहे बेरोजगार विधार्थी मित्रो को संविदा नियमो मे शामिल कर रोजगार प्रदान करने की मांग की गयी इस अवसर पर उपाअध्यक्ष अनोप सिंह रावत, दिनेश परमार, परश राम, कार्य कारिणी अध्यक्ष ओम प्रकाश टांक, गोपी लाल, महिपाल, प्रताप सिंह, लवर व शंकर, नारूलाल, हिम्मत सिंह, गोवर्धन सिंह सहित कलेक्टर को रोजगार की मांग व संविदा कार्मिको के नियमो शामिल करनें की मांग की गयी।

भरतपुर जिला-

भरतपुर – बेरोजगार रहे विधार्थी मित्रो द्वारा रोजगार के लिए विद्यालय सहायक रोजगार की मांग को लेकर वंचित् विद्यार्थी मित्र अशोक कुमार शर्मा भरतपुर जिला अध्यक्ष, भरतपुर प्रदेश प्रवक्ता टेक चंद सागर, जिला संगठन मंत्री व ब्लॉक अध्यक्ष रामबाबू सहित अन्य भरतपुर के विधार्थी मित्रो द्वार ज्ञापन सौंप कर डिजायर लिखवाई गयी।

पाली जिला-
पाली – राजस्थान 33 जिलो ज्ञापन प्रोग्राम के तहत आज पालीजिले द्वारा जिला अध्यक्ष रामनिवास शर्मा के सानिध्य मे पूरे जोश और जुनून के साथ ज्ञापन दिया जिला कलेक्टर महोदय को दिया गया साथ ही उन्होंने पूर्ण रूप से आश्वस्त कराया की अभी आपके सामने ही सिएम साहब को मेल करवा रहा हूँ। व काग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव मोहन जी हटेला को ज्ञापन सौंपा कर मुख्य मंत्री महोदय रोजगार देने व संविदा नियमोें शामिल करने की मांग मांग की गयी। ज्ञापन देने वाले बेरोजगार विधार्थी मित्र साथियो मे रामनिवास शर्मा जिला अध्यक्ष, प्रवीण व्यास मिडिया प्रभारी, फारुख खा जोया,हजारी लाल प्रदेश प्रवक्ता, विक्रम मारू जिला उपाध्यक्ष खीमाराम सहित अन्य बेरोजगार विधार्थी मित्र मौजूद रहे।

जयपुर जिला-
जयपुर- दूदू जिला प्रभारी राम बाबू जोशी व प्रदेश कार्य कारिणी के वरिष्ठ सदस्य महेश कुमार पारीक सांभर के साथ अन्य बेरोजगार विधार्थी मित्र साथियो ने अतिरिक्त जिलाधिकारी को अपना मांग पत्र सौपकर संविदा सेवा नियमोें मे शामिल कर रोजगार की मुख्यधारा मे जोड़ने की मांग की गयी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment