रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के नव नियुक्त स्वतंत्र निदेशक गोदारा का किया सम्मान
-नियामत जमाला-
भादरा,20 नवंबर :शुक्रवार की सायंकाल स्थानीय अमरदीप पब्लिक स्कूल में भारत सरकार द्वारा नव नियुक्त रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक काशीराम गोदारा के भादरा पधारने पर उनके सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध सेवानिवृत्त शिक्षाविद फूलाराम राजेरा ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह बेनीवाल, भूतपूर्व नगर पालिका वाइस चेयरमैन दिनेश सैनी, श्री श्याम पाठशाला के व्यवस्थापक अमरनाथ शर्मा, निजी शिक्षण संस्था भादरा के अध्यक्ष राजाराम कस्वां आदि थे। कार्यक्रम में काशीराम गोदारा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर मां सरस्वती की पूजा की।संस्था निदेशक अमरसिंह चौधरी ने उनको माला व पगड़ी पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह प्रदान सम्मानित किया। कार्यक्रम में अन्य आए हुए अतिथिगण द्वारा भी उनका मालाओं व स्मृति चिन्हों के द्वारा स्वागत किया गया। । इस अवसर पर पार्षद हरि प्रकाश शर्मा, फूलाराम राजेरा, राजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त डीएसपी, दिनेश सैनी, प्रकाश चंद गुप्ता, अमर सिंह चौधरी, कार्तिक डूडी, लाल मोहम्मद मुवालजन, विजय कौशिक आदि ने काशीराम गोदारा द्वारा भादरा – नोहर के साथ-साथ राजस्थान के किसानों के हित में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व व सादगीपूर्ण जीवन व कार्यनिष्ठा को अनुकरणीय व सभी के दिलों पर राज करने वाला बताया। समारोह में श्री गोदारा ने परिक्षेत्र के हित के लिए सदैव तत्पर रहने का आश्वासन दिया तथा भादरा के युवाओं एवं वरिष्ठ नगरिकों द्वारा किए गए सम्मान पर आभार प्रकट करते हुए राजस्थान के हनुमानगढ़ एवं श्री गंगानगर जिले के लिए सदैव किसानों के हित में संघर्षशील रहने के लिए वचन बद्धता प्रकट की। कार्यक्रम में महिला वर्ग से कमला चौधरी, पार्वती चौधरी, रेनू, कमलेश, स्वाति, स्नेहा चौधरी, काकू एवं पुरुष वर्ग से लख्मी चंद डिढारिया, अमर सिंह चौधरी, जगदीश गर्ग, सुशील भारद्वाज, हरीश स्वामी, सुनील मारवाल, मांगेराम सोनी, संदीप चौधरी, जयदीप पूनियां, रमेश चौधरी, गिरधारीलाल सैनी, आदिल भाटी, कन्हैया लाल स्वामी एवम् अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही। सम्मान समारोह कार्यक्रम का संचालक गोपाल कौशिक ने किया। कार्यक्रम समापन पर चौधरी अमर सिंह एवं अमरदीप स्कूल के संचालक संदीप चौधरी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फूलाराम राजेरा ने मुख्य अतिथि काशीराम गोदारा एवं कार्यक्रम में सहभागियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।