विद्यालय में साइकिले पाकर खुश हुई छात्राएं

विद्यालय में साइकिले पाकर खुश हुई छात्राएं
-नियामत जमाला-
भादरा, 10 दिसंबर/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रासलाना में शुक्रवार को राज्य सरकार की योजना के अंतर्गत 9वीं कक्षा की छात्राओं को सरपंच भीमसिंह फड़ोलिया, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष दौलत राम शर्मा, विद्यालय प्रधानाचार्य कुलदीप कस्वां एवं स्टाफ की उपस्थिति में सत्र् 2020 -2021 के लिए विद्यालय की 31 छात्राओं को व सत्र् 2021-2022 के लिए विद्यालय की 17 छात्राओं को राज्य सरकार की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिले वितरण की गई। कुल 48 छात्राओं को साइकिले वितरण की गई।छात्राएं साइकिले पाकर काफी खुश हुई।
फोटो- रासलाना में विद्यालय में साइकिलों के साथ छात्राएं

Author: admin

Comments (0)
Add Comment